Blog › Infertility
PCOS है तो pregnancy हो सकती है?
✍️ Dr. Sneha Singh, MBBS, MS (Obs & Gynae), FRM · Reg. No. CGMC2014/5546
PCOS है… तो क्या माँ नहीं बन सकती? ❌
PCOS सुनते ही बहुत सी लड़कियाँ सोच लेती हैं कि अब pregnancy नहीं होगी। ऐसा बिल्कुल नहीं है।
PCOS में problem यह होती है कि हर महीने अंडा ठीक से नहीं बनता या नहीं फूटता, इसलिए periods भी irregular रहते हैं।
इसके लिए पहला step है lifestyle: वज़न थोड़ा भी कम हो जाए, रोज़ walking और सही खाना हो, तो बहुत फ़र्क पड़ता है।
ज़रूरत पड़ने पर हम दवाइयों से ovulation करवाते हैं, जिसे ovulation induction कहते हैं, और scan से अंडे की growth देखते हैं।
तो PCOS है तो डरिए मत, सही समय पर doctor से मिलिए और plan के साथ चलिए। 💜
यह सामान्य जानकारी है, किसी इलाज का विकल्प नहीं। अपनी स्थिति के लिए अपने doctor से सलाह लें।
