Jeevan Jyoti Hospital & Shree IVF Clinic Appointment

Blog › Gynae

Irregular periods? यह PCOS हो सकता है

✍️ Dr. Sneha Singh, MBBS, MS (Obs & Gynae), FRM · Reg. No. CGMC2014/5546

PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) आज महिलाओं में बहुत आम hormonal समस्या है। बहुत सी लड़कियाँ और महिलाएँ इसके लक्षण सालों तक नज़रअंदाज़ करती हैं।

PCOS के आम लक्षण:

  • Periods का देर से आना या महीनों तक न आना
  • चेहरे या शरीर पर ज़्यादा बाल
  • Acne और बालों का झड़ना
  • वज़न बढ़ना, ख़ासकर पेट के आसपास
  • Pregnancy होने में दिक्कत

PCOS में ovaries से अंडा नियमित रूप से नहीं निकलता, इसलिए conceive करने में समय लग सकता है। साथ ही आगे चलकर diabetes, BP और cholesterol का risk भी बढ़ सकता है।

PCOS को control कैसे करें?

  • रोज़ 30–45 मिनट walk या exercise
  • मीठा, maida और junk food कम करें
  • 5–10% वज़न कम करने से भी periods सुधर सकते हैं
  • Doctor की सलाह से दवाइयाँ और ज़रूरत हो तो ovulation treatment

अगर periods 35 दिन से ज़्यादा के अंतर पर आते हैं, या साल में 8 से कम periods आते हैं, तो gynecologist से जाँच ज़रूर करवाएँ। जाँच में hormone tests और ultrasound से PCOS का पता चलता है।

PCOS के साथ भी सही इलाज और lifestyle से pregnancy संभव है।

PCOS लंबी चलने वाली condition है, इसलिए एक बार इलाज के बाद भी regular follow-up ज़रूरी है।

यह सामान्य जानकारी है, किसी इलाज का विकल्प नहीं। अपनी स्थिति के लिए अपने doctor से सलाह लें।

अपनी स्थिति के बारे में बात करना चाहती हैं?

2 मिनट का fertility check भरें या appointment enquiry भेजें — टीम आपसे संपर्क करेगी।

Fertility check शुरू करें Appointment enquiry

इसी विषय पर और पढ़ें

WhatsApp