Blog › Gynae
Breast self-exam
✍️ Dr. Sneha Singh, MBBS, MS (Obs & Gynae), FRM · Reg. No. CGMC2014/5546
हर महिला को यह 2 minute का check आना चाहिए 🎀
महीने में एक बार, periods ख़त्म होने के कुछ दिन बाद, अपना breast खुद check करना है।
पहले शीशे के सामने shape और skin देखिए, फिर उँगलियों से गोल-गोल घुमाते हुए गाँठ महसूस करिए, बगल तक।
कोई गाँठ लगे, skin में बदलाव हो, nipple से discharge हो, तो doctor को दिखाइए। ज़्यादातर गाँठें cancer नहीं होतीं, लेकिन जाँच ज़रूरी है।
Please घर की हर महिला को यह सिखाइए। 💜
यह सामान्य जानकारी है, किसी इलाज का विकल्प नहीं। अपनी स्थिति के लिए अपने doctor से सलाह लें।
