Blog › Pregnancy
Baby blues या depression?
✍️ Dr. Sneha Singh, MBBS, MS (Obs & Gynae), FRM · Reg. No. CGMC2014/5546
बच्चा होने के बाद मन उदास रहता है? 💭
Delivery के बाद पहले दो हफ़्ते में बिना बात रोना आना, चिड़चिड़ापन, यह common है; इसको baby blues बोलते हैं।
लेकिन अगर यह उदासी दो हफ़्ते से ज़्यादा रहे, नींद-भूख बिल्कुल बदल जाए, बच्चे से जुड़ाव महसूस न हो, तो यह postpartum depression हो सकता है।
इसमें मदद लेना कमज़ोरी नहीं है; इसका इलाज होता है।
और घरवाले please, सिर्फ़ बच्चे का नहीं, माँ का भी ख़याल रखिए। 💜
यह सामान्य जानकारी है, किसी इलाज का विकल्प नहीं। अपनी स्थिति के लिए अपने doctor से सलाह लें।
